भरतपुर के नगर के निकट इंदा्रवली गांव में अलाव तापते समय युवकने पेट्रोल डाला तो आग का गुबार उठा और युवक उसकी चपेट में आ गया। दो सैकंड में युवक का आधा शरीर झुलस गया। हालत बिगड़ी तो भरतपुर से अलवर जिला अस्पताल लाना पड़ा है। यहां इलाज जारी है। झुलसे युवक के परिजनों ने बताया कि शैलेश कुमार गुर्जर घर के बाहर अलाव जला ताप रहा था। लेकिन अलाव बुझने के बाद उसने दुबारा आग तेज करने के लिए पेट्रोल लाकर डाल दिया। जिससे अचानक आग का गुबार उठा। युवक का पेट, गर्दन, हाथ सब आग की चपेट में आ गए। पहले उसे कठूमर के अस्पताल लेकर गए। वहां हालत में सुधार कम हुआ तो अलवर रैफर किया गया। अब अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


