खेलते-खेलते दो मासूम बहनें टांके में गिरी, मौत:घर के बाहर खेल रहे थे मासूम, पुलिस ने शवों को रखवाया हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में

दो मासूम चचेरी बहनें घर के बाहर खेलते-खेलते टांके में गिर गए। डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके मिठड़ा गांव दोपहर करीब 2 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- मिठड़ा आइदानपुरा गांव निवासी गायत्री (1) पुत्री मालाराम चचेरे बहनें खुशबू (1) पुत्री गणेश राम दोनों घर के बाहर खेल रही थी। परिवार के लोग पास में काम कर रहे थे। अचानक दोनों खेलते-खेलते टांके गिर गई। डूबने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भागे। आनन-फानन में दोनों मासूम बच्चियों को टांके से बाहर निकाला। प्राइवेट गाडी से बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। सदर थाना के एसआई ओमप्रकाश ने बताया- दोनों मासूमों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मृग दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक दोनों चचेरी बहनें मिली जानकारी के अनुसार गायत्री और खुशबु दोनों चचेरी बहने है। गायत्र और खुशुब के एक-एक भाई है। मालाराम महाराष्ट्र में लकड़ी का काम करता है। वहीं गणेशाराम प्लास्टर का कारीगर है। हादसे के बाद घर में मातम छा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *