सनौद में हनुमान चालीसा पाठ जारी

पलारी| ग्राम सनौद में प्रत्येक मंगलवार को बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर में नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं हिंदू धर्म को संगठित करना, धर्म जागरण को नया आयाम देना तथा सांस्कृतिक धरोहर के प्रति समाज में जागरूकता बनाए रखना है। चालीसा पाठ के दौरान सालिक राम साहू, बोहरन साहू, राम निषाद, प्रमोद चंदन मलागर, टेमन साहू, खंड प्रचार प्रमुख एकनाथ सार्वा सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग व श्रद्धालु शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *