पहली बार चूरू के 23 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो में:जयपुर में 18 से 23 जनवरी तक होंगे मुकाबले, स्वर्ण विजेता जाएंगे जापान

चूरू के 23 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर गए हैं। चूरू के इतिहास में यह पहली बार है कि इतने खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 18 से 23 जनवरी तक जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी जापान में होने वाली एशियाई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अवंतिका, रेने, अवनी, आकांक्षा, आभा, मेघा, कबीर, अयांश, दक्ष, शौर्य, कार्तिक, पार्थ, कनिश, आयांश, हेमप्रताप, भूपेंद्र, रविंद्र, विकास, कार्तिक स्वामी, हेमंत, प्रदीप, सुमित और बनेसिंह शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने दिसंबर में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। खिलाड़ियों को डॉ. राहुल कस्वां, डॉ. मनीष चाहर और डॉ. राजेंद्र चौधरी ने प्रोत्साहित कर रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *