महिला से बस में 30 हजार का मंगलसूत्र चोरी:निषाद जयंती में शामिल होने बालोद जा रही थी, चोरों ने गहने पर किया हाथ साफ

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बस यात्रा के दौरान एक महिला यात्री के गले से दिनदहाड़े 30 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता की शिकायत पर बालोद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। ग्राम नेवारीखुर्द (पड़कीभाट) वार्ड क्रमांक 15 निवासी पुष्पा बाई निषाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे वह समाज की अन्य महिलाओं के साथ भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम में शामिल होने रामघाट सिवनी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान वह बस में सवार हुई और लगभग 10 मिनट बाद उसे पता चला कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है। बस में तलाशी के बाद नहीं मिला मंगलसूत्र महिला ने तुरंत बस कंडक्टर को जानकारी दी। इसके बाद बस झलमला स्टैंड में रुकी। जहां कई यात्री उतरे, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद मंगलसूत्र नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने बालोद थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार मंगलसूत्र में सोने की 6 नग पत्ती और 7 नग गोल दाना लगे थे। जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए है। आशंका जताई जा रही है कि बस में चढ़ने-उतरने के दौरान किसी अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर मंगलसूत्र चोरी कर लिया। फिलहाल पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(बी) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *