खैरथल में बीजेपी की VB-G RAM G कार्यशाला:योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील, संगठन को मजबूत करने का आह्लान

खैरथल में भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर की ओर से शनिवार को VB-G RAM G को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला खैरथल में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्नान कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि VB-G RAM G संगठन की जमीनी मजबूती का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। मुख्य वक्ता रामहेत सिंह यादव (पूर्व विधायक) ने VB-G RAM G के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। ये रहे उपस्थित
इस कार्यशाला में जिला महामंत्री पवन यादव (जिला संयोजक VB-G RAM G), रमेश रावत, अनूप यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव, सज्जन मिश्रा, राजेश भटवाड़ा, रामनिवास यादव, चित्रा शर्मा, पवन चौहान, दिनेश यादव, जिला मंत्री नीलम त्रिपाठी, कंचन तिवारी, देवेंद्र यादव, जयप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय मीर और नरेंद्र चौधरी सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने और VB-G RAM G के कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *