भीलवाड़ा में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से दो दिवसीय (शनिवार-रविवार) कबड्डी प्रतियोगिता की जा रही है। कार्यक्रम युवा दिवस के उपलक्ष में किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं शहर के के.बी.एस. राणावत बास्केटबॉल स्टेडियम चित्रकूट धाम में किए जा रहे हैं। इसमें जिलेभर की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत मोहन शरण निम्बार्क आश्रम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक कैलाश खोईवाल, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल व प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया ने दीप जलाकर किया। महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया- चलो कबड्डी खेलें कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को बलवान बनाना है। इस अभियान के पीछे सोच यही है कि कबड्डी के माध्यम से युवा शारीरिक सुदृढ़ता, राष्ट्रभाव और संघर्ष करना सीखे। युवा वर्ग बलिष्ट बने ताकि समाज की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहे और साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि नशे से दूर रहें। महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया- बजरंग दल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्रनिर्माण में सहयोगी बनाने के लिए निरन्तर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। ये टीम हुई आयोजन में शामिल इसी के निमित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रखंड 1 से तात्या टोपे, माधव सवाई भोज व प्रखंड 2 से छत्रपति शिवाजी,महाराणा प्रताप,महर्षि वाल्मीकि व प्रखंड 3 से डॉ भीमराव अंबेडकर,बप्पा रावल,राणा सांगा व प्रखंड 4 से अशोक सिंहल व प्रखंड 5 से हेमू कालाणी,बाल गंगाधर तिलक व प्रखंड 6 से संत कबीर दास,केशव बलिराम व प्रखंड 7 से सुभाष चंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में प्रांत से अखिलेश व्यास,विभाग से विजय ओझा,महानगर से सुशील सुवालका,सौम्या मेहता,पवन ठाकुर,हितेश नाथ,घनश्याम खंडेलवाल,आशुतोष सिंह,अभिषेक पाराशर,प्रीतेश जेथलिया,गौरव जीनगर,गणेश प्रजापत,विकास सुवालका,राम लखन,रवि सोनी,संजय सेन,अनिल बाठिया,नीलेश सोनी व अन्य सातो प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की प्रस्तावना अखिलेश व्यास और संचालन सौम्य मेहता ने किया।


