बुरहानपुर में बरैया के बयान पर महिला मोर्चा का विरोध:कमल तिराहा पर पुतला दहन, भाजपा ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधी

बुरहानपुर में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के महिला विरोधी बयान को लेकर शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। कमल तिराहा पर विधायक बरैया का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और विधायक फूलसिंह बरैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘फूलसिंह बरैया मुर्दाबाद’ और ‘कांग्रेस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए, और उनके बयान को कांग्रेस की महिला विरोधी सोच करार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण रायकवार और कार्यक्रम प्रभारी उमा कपूर ने कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस बयान को ‘शर्मनाक’ बताया और कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही महिला विरोधी रही है। भाजपा नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से तत्काल प्रभाव से बरैया की सदस्यता रद्द करने की मांग की। डॉ. माने ने जोर देकर कहा कि यह कांग्रेस की महिला विरोधी सोच का परिचायक है। इस विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, पूर्व महापौर अतुल पटेल, महिला मोर्चा महामंत्री सावित्री बत्रा, अर्चना योगेश पाटील, अंजली गढे, अंजली पिम्पलीकर, दीपीका सोनी, रत्ना सिरतुरे, संगीता पगारे, कल्पना मिश्रा, ममता दुबे, रीना महाजन, सुनिल वाघे, प्रदीप कसेरा, प्रकाश लाड, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, संभाजी सगरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *