राष्ट्रीय पहान महासंघ ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में 28 और 29 दिसंबर को किए जाने वाले पौष मेले को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। महासंघ ने कहा है कि स्मृति उद्यान वीर शहीद बलिदानों की स्मृति भूमि है और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। यह उद्यान भगवान बिरसा मुंडा सहित उनके अनुयायियों की स्मृति में बनाया गया है और यहां उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं। स्मृति उद्यान में किसी प्रकार का जलसा या रंगारंग कार्यक्रम करना या बिजनेस व्यापार करना उन वीर शहीदों का अपमान करने जैसा है। ऐसे मेले स्मृति उद्यान में आयोजित करना किसी भी वर्ग को बर्दाश्त नहीं होगा। महासंघ ने आयोजन कर्ताओं से अपील की है कि मेले का आयोजन किसी दूसरे स्थान पर करें। पहान महासंघ जिला प्रशासन से भी आग्रह करता है कि स्मृति उद्यान में ऐसे आयोजन न किए जाएं और इस पर रोक लगाई जाए। स्मृति उद्यान में अगर कोई भी आयोजन हुआ तो बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।


