राजगढ़ में शिक्षक की स्कूटी से मोबाइल चोरी:किराना दुकान पर रुके थे, बाइक पर बैठकर फरार हुआ आरोपी

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शनिवार को दिनदहाड़े ऐसी चोरी हुई कि शिक्षक भी देखते रह गए। सेमली कला गांव निवासी और मोतीपुरा स्कूल में पदस्थ शिक्षक भगवती शर्मा (49) एक छात्र को ओलंपियाड परीक्षा दिलाने खिलचीपुर आए थे। परीक्षा से पहले बस स्टैंड और भोजपुर नाका के बीच एक किराना दुकान पर उनका रुकना, मोबाइल चोर के लिए मौका बन गया। शिक्षक ने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की और बैग रखने के लिए दुकान पर चले गए। इसी बीच शातिर चोर तेजी से आया, स्कूटी में रखा मोबाइल झपट लिया और बिना समय गंवाए बाइक पर बैठकर फरार हो गया। कुछ ही पलों में मेहनत की कमाई हवा हो चुकी थी। मोबाइल गायब देख शिक्षक के होश उड़ गए। तत्काल दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें चोरी की पूरी वारदात साफ-साफ कैद मिली। फुटेज में आरोपी की चालाकी और तेजी देखकर हर कोई हैरान रह गया। घटना के बाद शाम करीब 5:30 बजे शिक्षक खिलचीपुर थाने पहुंचे और मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *