छतरपुर पुलिस ने सैक्स रैकेट पकड़ा:मकान मालकिन सहित 6 लड़कियां और 2 लड़के गिरफ्तार, 70 लीटर अवैध शराब भी जब्त की

छतरपुर में पुलिस ने रविवार शाम को एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 8 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। मौके से अवैध शराब भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार शहर के विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाली संतोषी तिवारी के घर पर सिटी कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने संतोषी तिवारी सहित 6 लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तलाशी लेने 20 हजार रुपए कीमत की 70 लीटर अवैध शराब जब्त की। पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है महिला सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि संतोषी तिवारी को इससे पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामलों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़ी गई युवतियों को महिला थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *