कॉन्स्टेबलों को थानेदार बताया, रील बनाई,VIDEO:पुलिसवालों के नाम गाना बनाया, लिखा- थानेदारों की मदद से हरियाणा घूमता हूं, वीडियो हटवाया

थाने में बाइक छुड़ाने आए एक युवक दो कॉन्स्टेबलों को थानेदार बताकर उनके नाम की रील बनाई। रील में बैकग्राउंड में बज रहा सॉन्ग थाने के दो कॉन्स्टेबलों पर बनाया गया है। इसमें बताया गया कि वो इनकी मदद से हर महीने हरियाणा घूमने जाता है। इधर, जब ये वीडियो डिपार्टमेंट तक पहुंचा तो उसे डिलीट करवाया गया। मामला डीग जिले के सीकरी थाने का है। युवक सरफराज खान ने थाने से बाहर निकलते हुए रील बनाई, जिसमें वह सीकरी थाने के कॉन्स्टेबल सोनू मीणा और अतर सिंह का नाम लेते हुए थानेदार बता रहा है। मामला सामने आने के बाद एक कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाने से निकलते हुए बनाई गई रील एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि वीडियो 1 साल पुराना है। सीकरी पुलिस ने सरफराज खान पर ओवरस्पीड बाइक पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज की थी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और बाइक छुड़वाई थी। थाने से बाहर निकलने के दौरान उसने वीडियो बनाया है। एसपी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद सीकरी थाने में तैनात कॉन्स्टेबल अतर सिंह को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा इस मामले की जांच एडिशनल एसपी अकलेश शर्मा को सौंपी है। दो कॉन्स्टेबलों के नाम बनाया हरियाणवी सॉन्ग, लिखा-शुक्रिया सीकरी पुलिस युवक ने रील बनाते समय जिस सॉन्ग का यूज किया है, वह हरियाणवी सॉन्ग है। इस सॉन्ग की शुरुआत में ही सीकरी थाने के दो कॉन्स्टेबलों सोनू मीणा और अतर सिंह का नाम लिया जा रहा है। ये ​हरियाणवी सॉन्ग इन्हीं दो पुलिसकर्मियों के नाम से बना है। ​इसकी लिरिक्स में है- थानेदार सोनू मीणा और अतर सिंह सीकरी थाने के दो थानेदार है। इसी की मदद से हर महीने हरियाणा घूमते है। इतना ही नहीं थाने के बाहर निकलते समय जो ​रील बनाई है, उसमें ऊपर- शुक्रिया सीकरी पुलिस भी लिखा हुआ है। हांलाकि पुलिस ने युवक से इस वीडियो को हटा दिया है। युवक के साइबर ठगों से संबंध की चर्चा सूत्रों के अनुसार रील बनाने वाले युवक के साइबर ठगों से संबंध बताए जा रहे हैं। इसी कारण वीडियो को लेकर मामला और संवेदनशील हो गया। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस मामले में जब सीकरी थाना एसएचओ मुकेश चेची से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने वाला युवक हरियाणा का है। डियो पुलिस के संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *