विदिशा में रविवार को अखिल भारतीय रविदास वंशीय समाज का राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में अविवाहित युवक-युवतियां सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। युवक-युवतियों ने मंच पर आकर बेझिझक अपना परिचय दिया। इस दौरान युवक-युवतियों ने शादी के लिए अपनी पसंद-नापसंद बताई। युवक युवतियों ने परिचय के बाद परिजनों के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों का सम्मान किया गया। परिचय सम्मेलन में 370 युवक और युवतियों ने शामिल हुए। वहीं, समाज की कई प्रतिभाओं डॉक्टर इंजीनियर विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के दौरान गई लाइट इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री गौतम टेटबाल, विधायक मुकेश चंदन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लाइट चले जाने की वजह से हॉल में अंधेरा बढ़ा गया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान राज्यमंत्री ने मोबाइल की टोर्च की रोशनी में कार्यक्रम को निरंतर जारी रखा। राज्यमंत्री ने सरकार की गलतियां गिनाई राज्य मंत्री गौतम टेटबाल ने अपने वक्तव्य के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से शोषित वर्ग के लिए किया जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने हमारी समाज के सम्मान के काम कर रही है। आज हमारे समाज के लोग उच्च पदों पर काम कर रहे हैं।


