चिन्मय में इंटर हाउस वालीबॉल प्रतियोगिता

बोकारो | चिन्मय विद्यालय, बोकारो में शनिवार को इंटर हाउस वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गया। इसमें विद्यालय के चारों सदन, अग्नि, वायु, जल और पृथ्वी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा उपस्थित रहे। फाइनल मैच में वायु सदन ने पृथ्वी को 25-13, 26-24 से हराकर जीत अपने नाम दर्ज की। प्रतियोगिता की शुरुआत में वायु सदन ने अग्नि को 25-16, 28-26 से व पृथ्वी सदन ने जल सदन को 25-17, 25-07 से हराकर फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई। इसके बाद, वायु व पृथ्वी के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें वायु सदन ने पृथ्वी सदन को हराकर फाइनल जीत लिया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अग्नि सदन ने जल सदन को 25-16, 25-10 से हराकर फाइनल का खिताब जीता। प्रतियोगिता का संचालन खेल शिक्षक संजीव कुमार, प्रांजल सैकिया, विशाल मौर्या, आदर्श आचार्य, रण विजय ओझा और नितेश पांडे ने सफलता पूर्वक किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *