बोकारो | चास रोटरी क्लब की ओर से 6 महिलाओं को ब्यूटीशियन कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कराया गया। क्लब परिसर में आयोजित एक समारोह में अध्यक्ष डिंपल कौर, चार्टर अध्यक्ष संजय बैद और एजी नरेंद्र सिंह द्वारा युवतियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। युवतियों ने मेकअप और हेयर स्टाइलिंग कौशल का प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास से रैंप पर वॉक किया। क्लब के सदस्यों ने उनके प्रयासों और समर्पण की सराहना की। कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित व्यावहारिक कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। युवतियों ने मेकअप और हेयर स्टाइलिंग कौशल का प्रदर्शन किया।


