ईएसआईसी ने “स्प्री’ योजना की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ाई

भास्कर न्यूज | जालंधर शनिवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम विभाग द्वारा आज खेल उद्योग संघ के साथ एक बैठक की गई। यह बैठक खेल उद्योग संघ के सह-कन्वीनर प्रवीण आनंद एवं रमेश आनंद के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को विभाग की नई योजनाओं और पंजीकरण की विस्तारित समय सीमा के बारे में जागरूक करना रहा है। बैठक में विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर कपिल सालोदिया, इंस्पेक्टर जीएस रंधावा और इंस्पेक्टर हेमराज राणा ने बताया कि विभाग द्वारा जारी ‘स्प्री’ योजना, जो पहले 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही थी, उसे अब बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है। खेल उद्योग संघ के कन्वीनर रविंदर धीर ने इस दौरान कारोबारियों से कहा कि सरकार की योजना लाभप्रद है। इसके नियम सरल हैं। अभी इससे जुड़ने पर कोई पैनल्टी नहीं लगेगी। बैठक के दौरान व्यापारियों के मुद्दे सरकारी विभागों में रखने के लिए खेल उद्योग संघ ने अपने संस्थापक 3 मेंबर्स विपन परींजा, जितेंद्र दत्ता और परमवीर सिंह नारंग को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शाम सुंदर महाजन, प्रेम उप्पल, संदीप गांधी, अरविंद खन्ना, संजय मेहंदीरता, जगजीत सिंह बुद्धिराजा, मनप्रीत सिंह बेदी, बाल किशन, ललित आनंद, नंद किशोर, गौरव सलगोत्रा, निखिल सोनी, बलराज गुप्ता, राजीव जोशी, दीक्षित अरोड़ा, नीटू महाजन, राज कुमार, शाम शर्मा, मुकेश कपूर, सुरजीत सिंह, रोहित गुप्ता, अवनीत मसंद, राज कुमार कलसी, मनोज सचदेवा, तनप्रीत सिंह बेदी, कमलजीत सिंह, अरुण अरोड़ा और राहुल कोहली उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *