भास्कर न्यूज | जालंधर युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए रोटरी क्लब इंटरनेशनल के जिला 3070 की ओर से रोटरी यूथ लीडरशिप अवॉर्ड (रायला) -2026 का आयोजन 23 जनवरी से 26 जनवरी तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में किया जा रहा किया जा रहा है। इसकी तैयारी संबंधी रोटरी क्लब जालंधर ग्रेटर की ओर से बैठक का आयोजन क्लब के प्रधान जेपी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के बारे में और आगामी कार्यक्रम समारोह रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रायला कार्यक्रम में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर और लेह से करीब 300 के करीब युवा भाग ले रहे हैं। 23 को समारोह की शुरुआत होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न वक्ता अपने सशक्त विचारों के माध्यम से युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करने में अपना सहयोग देंगे। युवाओं को उन वक्ताओं के साथ सवाल जवाब करने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है जिसमें से मिस्टर रायला और मिस रायला का चुनाव किया जाएगा। सभा का संचालन संजय सरीन ने काफी कुशलता से किया। बैठक में डॉ. कमलेश दुग्गल के अलावा क्लब के प्रधान जेपी सिंह, कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. नीरज कुमार दीक्षित, सचिव परमिंदर रैली, भूपिंदर सलूजा, करनजीत सिंह, अतुल धवन, श्रीरूप चौधरी, रामा रक्षक, संजय चोपड़ा मौजूद थे।


