जालंधर| शहर में लगातार बढ़ती ठंड, गिरते तापमान और कोहरे को देखते हुए सोशल वर्कर पंकज मेहता ने बच्चों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को पत्र लिखकर 20 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा मकसूदां बाईपास स्थित शहीद भगत सिंह कॉलोनी में सरकारी स्मार्ट स्कूल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्कूल के जल्द उद्घाटन की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि स्कूल का उद्घाटन इसी महीने के भीतर किया जाए, ताकि आने वाले शैक्षणिक सत्र में बच्चों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होता है। अगर समय पर उद्घाटन हो जाता है तो माता-पिता अपने बच्चों का दाखिला करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि छुट्टियां बढ़ने से बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी राहत मिलेगी।


