धीयां दी लोहड़ी . बेटियों के हक की बात हर मंच से हो ताकि उन्हें सशक्त बनाया जा सके

भास्कर न्यूज | जालंधर सर्व सुख सेवा मिशन ने डीएवी कॉलेज में ‘लोहड़ी धीयां दी’ समागम आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि देश और राज्य की प्रगति के लिए बेटियों के हक की बात हर मंच से होनी चाहिए ताकि उन्हें और सशक्त बनाया जा सके। कोई भी देश, राज्य या समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक महिलाओं को समान स्थान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को हर पहलू से सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे संजीदा प्रयासों से आज लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन दिखाकर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने माता-पिता को अपील की कि बेटियों को समान अवसर, शिक्षा और अपने फैसले खुद लेने की आजादी दी जाए, ताकि वे जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। इस प्रोग्राम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं का सम्मान किया गया। उन्होंने डीएवी शिक्षण संस्थाओं द्वारा विद्या के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा। इस मौके पर सर्व सुख सेवा मिशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और कॉलेज के प्रिंसिपल अनूप कुमार द्वारा आईं शख्सियतों का स्वागत किया गया। समागम के दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस मौके पर उनके साथ पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी, डायरेक्टर रजिंदर सिंह रीहल आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *