लुधियाना। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) पंजाब के चेयरमैन डॉ. हरीश माटा और एएसआई पंजाब के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. आशीष कुमार ओहरी के नेतृत्व में लुधियाना ने साल 2026 के लिए पंजाब में सर्जरी से जुड़ी शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। इस आयोजन ने लुधियाना को सर्जनों के लिए एक अहम शैक्षणिक मंच के रूप में स्थापित किया। इस मौके पर एएसआई पंजाब की 2026 की पहली एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग लुधियाना में हुई, जिसमें राज्यभर से वरिष्ठ सर्जन, पूर्व पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्जनों की पढ़ाई-लिखाई, संगठन को मजबूत करने और पंजाब की भागीदारी को राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। एएसआई पंजाब के पैट्रन डॉ. पीएस बख्शी ने बैठक को दिशा दी। उनके साथ वरिष्ठ सदस्य डॉ. बीएस जोहल, डॉ. कमल गुप्ता और डॉ. चंजीव मेहता भी मौजूद रहे। संगठन से जुड़े कामों को सही तरीके से आगे बढ़ाने में ऑनरेरी सेक्रेटरी डॉ. जेपी सिंह और ऑनरेरी ट्रेजरर डॉ. जसजीत विर्क की भी अहम भूमिका रही।


