111 जगहों पर की छापेमारी, सात केस दर्ज, आठ गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जालंधर/नकोदर जालंधर देहात पुलिस ने शनिवार को जिले में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि इसके तहत करीब 111 जगहों पर छापे मारे गए। इनमें खाली इमारतों, बस स्टैंडों, खेतों और खुले मैदान आदि शामिल थे। पुलिस टीमों ने 50 नामी तस्करों और ड्रग पेडलर्स के रिकॉर्ड जांचे। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर 35 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं सात केस दर्ज करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 290 नशीली गोलियां, पांच ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन से गैर-कानूनी कामों को बड़ा झटका लगा है और कई अहम सुराग और जानकारी भी मिली है, जिसके आधार पर भविष्य में और सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने आगे कहा कि अब पहचानी गई सेंसिटिव जगहों पर रोजाना स्पेशल चेकिंग की जाएगी और इन इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी युवा नशा करते हुए पाया जाता है, तो उसे नशा छुड़ाने और रिहैबिलिटेशन सेंटर में उसके रिहैबिलिटेशन के लिए भेजा जाएगा, जबकि ड्रग सप्लाई और ट्रैफिकिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *