प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च:प्रदेश सरकार से टीचर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग; छतरपुर में 12वीं के छात्र ने की थी हत्या

छतरपुर में प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में शनिवार को शिवपुरी के शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाला। शहर के सरकारी शिक्षकों ने माधव चौक पर सुरेंद्र को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शिक्षकों ने राज्य सरकार से टीचर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते छतरपुर में 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना की स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में आक्रोश है। कैंडल मार्च के दौरान शिक्षक पवन अवस्थी ने बताया कि बीते कुछ सालों में शासकीय शिक्षकों पर हमले और उन्हें झूंठे प्रकरणों में फसाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में छतरपुर जिले के धमौरा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना की एक छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने शिक्षक वर्ग और उनका परिवार काफी आहत हुआ हैं। आज दूरदराज के गांव में शिक्षक और महिला शिक्षक शिक्षा देने के लिए विद्यालयों में जाते हैं। ऐसे में उनकी जान माल के नुकसान का डर बना रहता हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *