जिला शिक्षा कार्यालय में आग, मध्यान्ह भोजन-छात्रवृत्ति से जुड़ी फाइलें जलीं

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (डीईओ) में शनिवार रात करीब 10:10 बजे भीषण आग लग गई। इसकी लपटें एक किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थीं। आग लगने से हड़कंप मच गया, क्योंकि जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज वहीं रखे थे। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल की टीमें भी पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ही एक भंडार गृह है, जहां अचानक धुआं उठने लगा। चर्चा है कि जिस भंडार गृह में आग लगी, वहां रायपुर जिले के शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड रखे हुए थे। इसके अलावा निजी स्कूलों की मान्यता से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड, मध्यान्ह भोजन से संबंधित फाइलें, छात्रवृत्ति संबंधी दस्तावेज और सरकारी स्कूलों के अहम रिकॉर्ड भी वहीं रखे थे। घटना को लेकर संशय, होगी विभागीय जांच भंडार गृह में आग लगने की घटना को लेकर संशय जताया जा रहा है कि कहीं किसी घोटाले या गड़बड़ी के डर से जानबूझकर आग तो नहीं लगाई गई, ताकि महत्वपूर्ण फाइलें नष्ट हो जाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की विभागीय जांच कराने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *