नवधा रामायण का आज समापन होगा

करही बाजार | प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी गुहा निषाद जयंती के अवसर पर अखंड नवधा रामायण 9 जनवरी से प्रारंभ हुआ है जिसका कल 18 जनवरी दिन रविवार को समापन होगा। उक्त रामायण में बड़ी संख्या में आसपास के मानस मंडली मानस मंच पर अपने भजनों और टिका पाठ के माध्यम से श्रोताओं को रामायण की गाथा सुना रहे हैं। वहीं 9 दिवसीय रामायण में श्रद्धालुओं के द्वारा बीच खीर पुरी सहित अन्य सामग्रियों का वितरण मानस सुनने पहुंचे श्रोताओं को वितरण किया जा रहा है। रात्रि में 8:00 बजे के बाद 11:00 बजे तक बड़ी संख्या में दूर-दूर से पहुंचे मानस मंडलियों को सुनने श्रोता रामायण पंडाल में मौजूद रहते हैं। राम भोजनालय में भी ग्राम वासियों के द्वारा अलग-अलग दिन आर्थिक सहयोग भी दिया गया है। वहीं रामायण में गंगा स्नान कर रविवार को समापन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *