छतरपुर|पलामू में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु आईएएस हिमांशु लाल ने शुक्रवार को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में एक माह के लिए एसडीओ का प्रभार िलया।ज्ञात हो कि इससे पूर्व प्रशिक्षु आईएस आशीष कुमार गंगवार एसडीओ के पद पर पदस्थापित थे । उनका प्रशिक्षण के दौरान धनबाद में नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापना होने पर एलआरडीसी विजय कुमार करकेटा को एसडीओ का प्रभार दिया गया था जिनसे एक माह के लिए प्रशिक्षु आईएस हिमांशु लाल को प्रभार दिया गया है। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएस हिमांशु लाल ने कहा कि बहुत कम दिनों के लिए प्रशिक्षण के लिए उन्हें प्रभार दिया गया है,उनकी प्राथमिकता होगी कि पलामू उपायुक्त के दिशा निर्देश में एसडीओ के रूप में जनहित में बेहतर कार्य करने की और इस दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा ।इस अवसर पर नजीर मो हसीबुल रहमान, ललन राम,अखिलेश कुमार, बबलू सिंह, नितेश शुक्ला, पुरुषोत्तम कुमार, अर्पण टोप्पो, अरविंद गिरी, शानू कुमार, अमरेश कुमार, गणेश राम सहित अन्य कर्मियों ने प्रशिक्षु आईएस को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। लातेहार |सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरूप गांव के नदी टोला में शनिवार देर शाम तुबेद कोल माइंस की साइडिंग में चल रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे नदी टोला का ही बालेश्वर उरांव (55) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालेश्वर उरांव का एक पैर पूरी तरह से कट गया। वही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई, जब बालेश्वर अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर रहा था। तभी तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया।


