जांजगीर| प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या पकरिया (ल) के धान खरीदी केंद्र में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर भावना सिंह को अवैध रूप से टोकन काटकर धान खरीदी का प्रयास करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्होंने जिला स्तर पर गलत जानकारी प्रस्तुत की और नियमों के विरुद्ध टोकन जारी किया, जिससे अवैध धान खरीदी का प्रयास किया गया। इसको देखते हुए कार्रवाई की गई।


