राजस्थान पेंशनर समाज की प्रांतीय बैठक जयपुर में संपन्न

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान पेंशनर समाज जयपुर में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य व समस्त जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक महात्मा गांधी राज्य स्तरीय पेंशनर भवन जयपुर में आयोजित हुई। संगठन-मीडिया प्रभारी पीराराम शर्मा ने बताया कि बैठक प्रदेशाध्यक्ष शंकरसिंह मनोहर व महामंत्री किशन शर्मा के सानिध्य में आयोजित की। आगामी प्रांतीय अधिवेशन फरवरी माह में प्रत्येक खंड से दो बस भरकर पेंशनरों को लाने पर विचार विमर्श हुआ। इस पर सभी जिलाध्यक्षों ने सहमति दी। आठवें वेतन आयोग एवं वित विधेयक मार्च 2025 के संबंध में कहा कि यदि सभी पेंशनरों ने एकता के साथ अपना पक्ष रखा तो सफलता अवश्य मिलेगी। इसके साथ आरजीएचएस पर संबंधी समस्याओं पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया। बाड़मेर जिले के प्रतिनिधित्व कर रहे बाबूलाल संखलेचा ने बैठक को सं‍बोधित करते हुए कहा कि आगामी अधिवेशन जयपुर मे आयोजित किया जाना है। अधिवेशन में 50 हजार पेंशनरों की संख्या में बाड़मेर जिले से पेंशनरों की संख्या एक हजार लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग के परिलाभ से पेंशनरों को वंचित रखना भारत सरकार चाहती है, संगठन मजबूत हो तो निश्चित रूप से हमें सफलता मिलेगी। राज्य सरकार ने पेंशनरों के भुगतान की प्रणाली केन्द्रीय स्तर पर की है, उसे जिला कोषाधिकारी स्तर पर करने की मांग रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *