भास्कर न्यूज | बाड़मेर पूर्व राज्यमंत्री गफूर अहमद ने शनिवार को बाड़मेर जिले के गोहड़ का तला गांव पहुंचकर सैयद दादा कासम शाह मटारी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में अकीदत के साथ जियारत की। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश की खुशहाली, आमजन की सेहतमंदी, मुल्क की सलामती, अमन-चैन, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द की मजबूती के लिए दुआ मांगी। पूर्व राज्यमंत्री गफूर अहमद ने बताया कि सैयद दादा कासम शाह मटारी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह प्रेम और आपसी भाईचारे का पैगाम देती हैं। ऐसे मुकद्दस मकाम समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर असरफ खान, मौलाना दिलावर खान, जमाल खान, गनी खान, मांझी खान, अहमद खान, सुमार खान व अकीदतमंद मौजूद रहे।


