फोटोशूट का हॉटस्पॉट रेलवे पुलिया और ब्रिज के पास का इलाका अब सेल्फी प्वाइंट बन चुका है। प्री-वेडिंग शूट, रील्स और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए रोजाना लोग यहां पहुंच रहे हैं। भीलवाड़ा | आचार्य महाश्रमण के भीलवाड़ा आगमन पर तेरापंथ नगर को बसाते समय सड़क किनारे लगाए पौधे आज वृक्षों का रूप ले चुके हैं। ये पेड़ अब केवल हरियाली नहीं, बल्कि इलाके की पहचान बन गए हैं। रेलवे पटरी के समानांतर बनी यह सड़क हर मौसम में अलग ही सौंदर्य बिखेरती है। सुबह की हल्की धूप हो या शाम की ठंडी हवा, दोनों ओर कतार में खड़े पेड़ एक प्राकृतिक सुरंग जैसा एहसास देते हैं। ट्रेन गुजरने के दौरान यह दृश्य और भी आकर्षक हो जाता है।


