संस्कारधानी में जुटे प्रदेश के बॉडी बिल्डर:34 जिले के बिल्डरों को मिले ढाई लाख रुपए; अब गुड़गांव में होगी नेशनल चैंपियनशिप

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में जबलपुर बॉडी बिल्डिंग संगठन और नगर निगम के सहयोग से 49वीं राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एवं चौथी मेंस फिजिक चैंपियनशिप हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के 34 जिलों से आए लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं में से उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन 21-22 दिसंबर को गुड़गांव में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। ये टीम नेशनल चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। बॉडी बिल्डिंग को लेकर प्रतिभागियों में दिखा उत्साह 10 साल बाद जबलपुर में आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग एवं मेंस फिजिक चैंपियनशिप में शामिल बॉडी बिल्डर्स में स्पर्धा को लेकर बेहद उत्साह नजर आया। सभी बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने को आतुर नजर आए। ढाई लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग और मेंस फिजीक प्रतियोगिता में विजेताओं को ढाई लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए। मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग संगठन के सचिव अतुल तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और नशे से दूर करना है। बेहतर बॉडी बिल्डर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *