भास्कर न्यूज| जैसलमेर जैसलमेर के शाकद्वीपीय मग भोजक ब्राह्मण समाज के चुनाव आज रविवार को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट गिरीराज सेवक ने बताया कि अध्यक्ष पद के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। जिस पर समाज के तीन प्रत्याशियों द्वारा अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसके बाद शनिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया आयोजित की गई। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापिस नहीं लिया। शाकद्वीपीय समाज के अध्यक्ष के लिए ललित पुत्र भगवानदास, हरिवल्लभ पुत्र भंवरलाल व गौरीशंकर पुत्र नखतमल अब मैदान में है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। जिसमें गौरीशंकर को छतरी, हरिवल्लभ को घड़ी व ललित शर्मा को चुनाव चिन्ह में अलमारी आवंटित की गई है। रविवार 18 जनवरी को सुबह 11.15 बजे से दोपहर 4.15 बजे तक चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया में रमेश सेवक व तरुण शर्मा को मतदान अधिकारी व राजेश शर्मा, रमेश शर्मा व दिलीप को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।


