भास्कर न्यूज| जैसलमेर हजूरी समाज की कार्यकारिणी बैठक महिषासुर मंदिर प्रांगण में शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में मंदिर में आगामी 30 जनवरी से 1 फरवरी तक होने वाले जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। महिषासुर मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय यज्ञ व मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। 1 फरवरी को दोपहर में सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य आकर्षण 1 फरवरी को निकलने वाली शोभायात्रा होगी। यह शोभायात्रा हजूरी समाज बेरा से रवाना होकर नगर परिषद के सामने से गुजरती हुई सोनार किला पार्किंग, सोनार किला के आगे से मुख्य बाजार, गांधी चौक व हनुमान चौराहा से होते हुए हजूरी समाज भवन पहुंचेगी। उसके बाद वाहनों से यात्रा महिषासुर मंदिर प्रांगण में समापन के लिए रवाना होगी। समाज की ओर से महिषासुर मंदिर प्रांगण परिसर में प्रसादी की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यकारिणी बैठक में समाज में नवाचारों पर भी विचार विमर्श हुआ। यह बैठक समाज अध्यक्ष कमलसिंह भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बुद्धिजीवी समाज संरक्षक मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह महेचा, महासचिव नारायणसिंह पाऊ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरधनसिंह मुलाना, कोषाध्यक्ष राजेंद्रसिंह भाटी, हजूरी समाज कार्यकारिणी सदस्य प्रेमसिंह चौहान, परमेंद्रसिंह राहड़, गणपतसिंह सोलंकी, राजनसिंह भाटी, दलपतसिंह पाऊ, अजयपालसिंह भाटी, विक्रमसिंह राहड़, कमलसिंह चौहान, अनिलसिंह भाटी, तनेरावसिंह रामाणी, मोहितसिंह गौड़, रणजीतसिंह, श्यामसिंह जंगा, सौरभसिंह, भवानी सिसोदिया, अजयपालसिंह धऊवा सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।


