आयुष्मान योजना: कई महीनों से भुगतान नहीं

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पिछले कई महीनों से भुगतान लंबित होने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजनांदगांव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आईएमए के पदाधिकारियों ने सीएमएचओ को दिए ज्ञापन में बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत अनुबंधित निजी चि​ि​कत्सालयों को पिछले कई महीनों से भुगतान प्राप्त नहीं हो रहा है। समय पर भुगतान नहीं मिलने पर अस्पताल संचालन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमए के पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। इस अवसर पर आईएमए प्रमुख डॉ. दिवाकर रंगारी, सचिव डॉ. अनिमेष गांधी, डॉ. सतीश वासनिक, डॉ. विक्रम बग्गा, डॉ. नरेश कटियारा, डॉ. पवन जेठानी, डॉ. मिथिलेश शर्मा, डॉ. गौरव जैन, पदाधिकारी ​मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *