राजस्थान में बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवा रुकी:जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए, तापमान चढ़ा, 22 से बदलेगा मौसम

राजस्थान में बर्फीली हवा का दौर कमजोर पड़ा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे सुबह-शाम की तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली। दिन और रात का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम राजस्थान में एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से आधे से ज्यादा राजस्थान में मावठ होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,सीकर, चूरू और झुंझुनूं के कुछ इलाकों में आसमान में ऊंचाई पर बादल छाए, इन शहरों में धूप थोड़ी कमजोर रही। जबकि राज्य के शेष सभी जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा शनिवार को जैसलमेर, जोधपुर, चूरू, बीकानेर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। सिरोही में न्यूनतम तापमान बढ़कर शनिवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दौसा और करौली को छोड़कर, शनिवार को शेष सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। 22 जनवरी से शुरू होगा मावठ का दौर मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया – राजस्थान में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश (मावठ) होने की संभावना है। 22-23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23-24 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र के अलावा जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर और करौली के इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *