भीलवाड़ा | राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद ने जीव दया प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को हरणी महादेव रोड स्थित कृष्ण गोशाला में गोसेवा कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गायों की सेवा कर करुणा, मानवता और संवेदनशीलता का संदेश दिया। परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बंब ने बताया कि सुबह 8 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में गोशाला में निवासरत गायों को लापसी, हरा चारा, गुड़ एवं पौष्टिक आहार खिलाया। साथ ही गोशाला परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गो सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। मानव अधिकारों से जुड़ा नैतिक दायित्व भी है। कार्यक्रम के अतिथि समाजसेवी ललित आंचलिया एवं सुनील बालर ने कहा कि गोसेवा से समाज में करुणा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का विकास होता है। इस अवसर पर परिषद के जिला मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी, पूर्व पार्षद सुरेश बंब, विजय आंचलिया, सीए बलबीर डागलिया, ज्ञानचंद पगारिया, रतन देसरडा, सुनीता गांधी, अंकित सोमानी, रिखबचंद पीपाड़ा, आकाश कुमार, कृष कुमार और आदित्य उपस्थित रहे।


