बजरंग दल ने किया कबड्डी का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा चलो खेले कबड्डी-हिंदू युवाओं को बलवान करें, अभियान के अंतर्गत विहिप बजरंग दल के अखिल भारतीय योजनानुसार युवा दिवस पर देश में खेलों के माध्यम से मनाया जा रहा है। अभियान के तहत बी एस राणावत बास्केट बॉल स्टेडियम चित्रकूट धाम में भीलवाड़ा महानगर की ओर से दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई जा रही, जिसमें महानगर से 20 टीमें भाग ले रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत मोहनशरण महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक कैलाश खोईवाल, सांसद दामोदर अग्रवाल व प्रांत से ओमप्रकाश बुलिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि चलो कबड्डी खेलें युवाओं को बलवान करें अभियान का मुख्य उद्देश्य कबड्डी के माध्यम से शारीरिक सुदृढ़ता, राष्ट्रभाव और संघर्ष करना सीखें और युवा वर्ग बलिष्ट बने ताकि समाज की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि नशे से दूर रहे। महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया कि बजरंग दल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रखंड एक से तात्या टोपे, माधव, सवाईभोज व प्रखंड 2 से छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, महर्षि वाल्मिकी व प्रखंड तीन से डॉ भीमराव अंबेडकर, बप्पा रावल, राणा सांगा व प्रखंड चार से अशोक सिंहल व प्रखंड पांच से हेमू कालाणी, बाल गंगाधर तिलक व प्रखंड छह से संत कबीर दास, केशव बलिराम व प्रखंड सात से सुभाषचंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रांत से अखिलेश व्यास, विभाग से विजय ओझा, अभिषेक सहित सातों प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *