इंदौर-देवास बायपास पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार ट्रांसपोर्टर की मौके पर ही मौत हो गई। लसूड़िया पुलिस के अनुसार दुर्घटना शेरेटन होटल के सामने हुई। मृतक की पहचान कनाड़िया रोड निवासी विक्रम सिंह राणा (40) पिता परमजीत सिंह राणा के रूप में हुई। विक्रम की कार (MP09 ZM 4545) तेज रफ्तार में थी, जो आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में चालक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। गर्दन स्टेयरिंग में फंस गई थी। कार के एयर बैग खुलने के बाद भी युवक की जान नहीं बच सकी। लसूड़िया पुलिस ने क्रेन की मदद से कार सड़क से हटाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवायएच भेजा। इधर, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट मुकेश कुमार के अनुसार तय लिमिट से ज्यादा स्पीड होने पर एयर बैग खुलने के बाद भी यात्री की जान बचना मुश्किल होता है। ओवर स्पीड जान ही लेती है


