दिव्यांगों को मिलेंगे प्रोस्थेटिक हैंड्स

भास्कर संवाददाता|सागर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 व 23 जनवरी को आयोजित विशेष शिविर में निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक हैंड्स लगवाए जाएंगे। बिना हाथ के जन्मे या दुर्घटना में हाथ का निचला हिस्सा गंवाने वाले लोगों को यह कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। इस कृत्रिम हाथ के माध्यम से दैनिक कार्य जैसे वस्तुओं को पकड़ना, खाना, लिखना, डिजाइन जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि 15 साल से ऊपर के ऐसे लोग जिनके कोहनी से नीचे का हिस्सा नहीं है, वे नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य कार्यकर्ता या जिला अस्पताल परिसर स्थित शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *