विद्यालयों में खेल-खेल में स्वच्छता सीख रहे बच्चे

उज्जैन | वार्ड 3 के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिलचीपुर और वार्ड 18 स्थित गांधी पब्लिक स्कूल में नगर निगम ने आनंद उत्सव के तहत बच्चों के लिए परंपरागत खेलों का आयोजन किया। विद्यार्थियों को खेल-खेल में स्वच्छता और कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने डस्टबीन पहचानों खेल में भाग लिया। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों ने रंग के अनुसार बाल को सही डस्टबीन में डालकर कचरे के प्रकार के बारे में जानकारी प्राप्त की। हरे बिन में गीले कचरे और अन्य बिन में सूखे कचरे को डालकर बच्चों को अलग-अलग कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ और आईईसी टीम भी मौजूद रहीं। बच्चों ने उत्साह के साथ खेल में भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *