मुरैना खेलो इंडिया कलारीपयट्टू राष्ट्रीय लीग (अंडर-18) में मुरैना जिले के खिलाड़ी मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 जनवरी को साई आरसी, तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया कलारीपयट्टू फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर से चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टीम महासचिव गजेंद्र सिंह राठौर के मार्गदर्शन में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अंकिता कुशवाह, कीर्ति सिकरवार, नीतेश कुशवाह और ललित उज्जैनिया शामिल हैं।


