कनिष्ठ तकनीकी सहायकों, लेखा सहायकों को अपने दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे

भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला परिषद में सोमवार से महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत नवनियुक्त कनिष्ठ तकनीकी सहायकों एवं लेखा सहायकों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आयुक्त ईजीएस के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं लेखा सहायक संविदा सीधी भर्ती 2024 के नियुक्ति शर्तों के अध्ययधीन नियुक्ति आदेश जारी किए जाने है। इसके तहत दस्तावेजों के सत्यापन के लिए परियोजना अधिकारी जीयाराम, अधिशाषी अभियंता हनुमानराम, कनिष्ठ लेखाकार चम्पालाल, कनिष्ठ सहायक अर्जुनसिंह की कमेटी गठित की। उन्होंने बताया कि यह कमेटी 19 से 21 जनवरी तक जिला परिषद बाड़मेर में विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों की पालना में चयनित संविदा कार्मिकों के दस्तावेजों की जांच करेगी। उन्होंने नव चयनित संविदा कार्मिकों को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला परिषद कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *