बीज प्रसंस्करण के गुर जाने

धूलकोट | शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा ‘स्किल रूट’ कार्यक्रम के तहत कृषि ट्रेड के व्यावहारिक ज्ञान के लिए गोगावां के बापना सीड्स पहुंचे। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए सैद्धांतिक ज्ञान को धरातल पर दिखाना और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। 42 विद्यार्थियों ने मुख्य प्लांट का अवलोकन किया व बीज प्रसंस्करण की प्रक्रिया समझी। आधुनिक मशीनों से बीजों की पैकेजिंग व उनकी गुणवत्ता बनाए रखने के मानकों के बारे में भी जानकारी ली। प्रोडक्शन, अकाउंट व मार्केटिंग विभाग के अधिकारियों ने एक उत्पाद के खेत से लेकर बाजार तक पहुंचने की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *