नवग्रह मेले में रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाए झूले, बिजली सप्लाई शुरू

खरगोन | नवग्रह मेले में शनिवार को 315 केवी दो ट्रांसफार्मर लगने के बाद शनिवार शाम से झूले रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगे। बिजली कंपनी की टीम ने शनिवार सुबह 10.30 बजे मेला मैदान पर ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया, जो दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद बिजली कंपनी अधिकारियों ने कनेक्शन की कार्रवाई पूरी की। कनेक्शन की कार्रवाई के बाद मेले में झूला व्यापारियों को कनेक्शन दिए गए। इससे मेले में लगे झूले जगमगाने लगे। रविवार को कुछ झूले शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मेले का 25 दिसंबर को भूमिपूजन किया गया था। जनप्रतिनिधियों व नपा अफसरों ने शीघ्र मेला शुरू कराने का दावा किया था। 22 दिन में बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं होने से दुकानें व झूले लेकर पहुंचे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *