6वीं पास युवक ने की 1.35 करोड़ की ठगी:रायपुर में 26 लोगों को निशाना बनाया; क्रिप्टो-शेयर ट्रेडिंग में झांसा देकर फंसाने वाला ठग गिरफ्तार

रायपुर में 6वीं पास एक युवक ने करोड़ों की ठगी की है। आरोपी कुलदीप भतपहरी ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा फायदा और मासिक ब्याज दिलाने की बात कहकर लोगों को झांसे में लिया। उसने कुल 26 लोगों से 1 करोड़ 35 लाख 14 हजार रुपए ठगे थे। मामला मोवा पंडरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। आरोपी खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताता था। शुरू में उसने कुछ प्रॉफिट लोगों को दिए जिससे लोगों को भरोसा बढ़ता गया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पंडरी निवासी अमित दास ने थाने में शिकायत की थी। अमित ने पुलिस को बताया कि 2021-22 में उनकी पहचान देवपुरी निवासी कुलदीप भतपहरी से हुई थी। आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट, IPO, NSE, MSEI और CDSL से जुड़ा निवेश सलाहकार बताता था। उसने ‘मासिक के.बी. प्लान’ के नाम पर निवेश कराने का लालच देकर अमित दास और उसके भाई से ऑनलाइन व नकद करीब 15.60 लाख रुपए ले लिए। शुरुआत में कुछ महीने ब्याज की रकम दी गई, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ गया। फिर कई लोगों ने उसे पैसे दिए। लेकिन दिसंबर 2024 में आरोपी अचानक फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा पीड़ित की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को एसीसीयू और पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आखिरकार पकड़ लिया गया। कंप्यूटर-लैपटॉप और मोबाइल जब्त पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने इसी तरह 26 लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे 1.35 करोड़ रुपए से अधिक की रकम ठगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कंप्यूटर सिस्टम, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जो ठगी के मामलों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। पूर्व में भी जा चुका जेल पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुलदीप भतपहरी पहले भी इसी तरह की ठगी के मामले में थाना टिकरापारा से जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि ठगी का दायरा और भी बड़ा हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *