बनास नदी में अवैध बजरी खनन, चार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस की स्पेशल टीम के ऑपरेशन में JCB और 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

भीलवाड़ा में काछोला थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। काछोला थाना प्रभारी मालीराम ने बताया- SP धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध बजरी खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध बजरी का खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन और परिवहन की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *