राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रेड थर्ड टीचर लेवल-2 का एग्जाम अजमेर के 61 परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है। यहां 18 हजार 621 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। चेकिंग कर सुबह 8 से 9 बजे तक सेंटर पर एंट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया। स्टॉल आदि उतरवाए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। पहली पारी का समय सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक है। 19 जनवरी को प्रथम पारी में 15 सेंटर पर 3868, 19 जनवरी को द्वितीय पारी में 48 सेंटर पर 14128, 20 जनवरी को प्रथम पारी में 03 सेंटर पर 669, 20 जनवरी को द्वितीय पारी में 04 सेंटर पर 1008 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से तलाशी और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभालीं। निगरानी के लिए सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिसमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल है। परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। सावित्री स्कूल, जेल तिराहा, कलेक्ट्रेट के बाहर, रोडवेज बस स्टेंड और सेशन कोर्ट के बाहर ट्रैफिक का अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। इसके अलावा रोडवेज बसों की एक्स्ट्रा व्यवस्था की गई है। ये खबर भी पढ़ें कैंडिडेट के जूते उतरवाए, बटन वाली ड्रेस में एंट्री नहीं:शिक्षक भर्ती परीक्षा में लेवल-2 की एग्जाम


