जयपुर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह घर के पास पतंग उड़ा रही थी। अकेला पाकर वहां से निकल रहे युवक ने उसके साथ गलत हरकत की। तुंगा थाने में मासूम के परिजनों ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी युवक को ढूंढ़कर शनिवार शाम अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया- तुंगा के रहने वाले व्यक्ति ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया- उनकी 8 साल की बेटी के साथ एक लड़के ने छेड़छाड़ की। गुरुवार शाम को मासूम बच्ची घर के पास ही पतंग उड़ा रही थी। खेत के तारों के पास पतंग उड़ाते हुए पहुंच गई। इस दौरान वहां से निकल रहा युवक अकेला पाकर बच्ची को देखकर रुक गया। आरोप है कि लड़के ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद उसे धमकाकर वहां से चला गया। रोते हुए घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मासूम के साथ आरोपी की करतूत का पता चलने पर गुस्साए परिजनों ने तुंगा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मासूम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को सर्च कर शनिवार शाम अरेस्ट किया। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर में लगातार बिगड़ रहे हालात:कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लाइन लीकेज, बंद पोल लाइटों से जनता परेशान जयपुर शहर में सिविक इश्यू को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। शहर के अलग-अलग वार्डों से कचरा, टूटी सड़कें, सीवर लीकेज और बंद पोल लाइटों से जुड़ी गंभीर समस्याएं दर्ज की जा रही हैं। बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति के कारण आमजन को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)


