दूसरी बार अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने प्रवेश मलेवार:नई कार्यकारिणी में 4 महिला निर्वाचित; एक पद पर आज होगी पुनर्मतगणना

बालाघाट में जिला एडवोकेट संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए शनिवार देर रात तक मतगणना चली। इसमें प्रवेश मलेवार अध्यक्ष, दिलीप चौधरी उपाध्यक्ष, महेंद्र मधु बिसेन सचिव, गितेश्वरी कुंजाम और मुकेश लिल्हारे सहसचिव, पंचमलाल खैरवार कोषाध्यक्ष और धनंजय देशमुख ग्रंथपाल चुने गए। सदस्य पदों पर अभिषेक डहाके, आनंद गजभिए, महेन्द्र पटेल, ढिगंबर ढेकवार, डिल्लनसिंह ताराम, दीपेश मोहारे, पूजा विश्वकर्मा, प्रभा सूर्यवंशी और संगीता बिसेन ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर महेंद्र मधु बिसेन की दोबारा जीते सचिव पद पर महेंद्र मधु बिसेन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रम भूते को 123 मतों के सबसे बड़े अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जूनियर एडवोकेट पंचम खैरवार ने पूर्व मंत्री के करीबी और लगातार तीन बार के विजेता संजय अग्निहोत्री को 5 मतों से पराजित किया। प्रवेश मलेवार ने दूसरी बार जिला एडवोकेट संघ के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद रॉय को 10 मतों से पराजित किया। इस पद के लिए पूर्व अध्यक्ष आनंद टेंभरे और मीना कुर्वे को हार का सामना करना पड़ा। इस बार संघ में चार महिलाएं निर्वाचित सचिव पद पर महेंद्र मधु बिसेन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रम भूते को 123 मतों के सबसे बड़े अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जूनियर एडवोकेट पंचम खैरवार ने पूर्व मंत्री के करीबी और लगातार तीन बार के विजेता संजय अग्निहोत्री को 5 मतों से पराजित किया। इस बार संघ में चार महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, जिनमें सहसचिव पद पर गितेश्वरी कुंजाम और तीन महिला एडवोकेट कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल हैं। सदस्य पदों के लिए मो. शाकिर और सत्यप्रकाश सुलखे को समान 172-172 मत मिलने के कारण आज उनके मतों की पुनर्मतगणना की जाएगी। इसके बाद ही 10वें सदस्य की जीत का फैसला होगा। अध्यक्ष बोले-न्यायालय निर्माण और बीमा प्राथमिकता नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने अपनी जीत के लिए सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता जिला न्यायालय के निर्माण कार्य में तेजी लाना, सभी एडवोकेट खिलाड़ियों का सामूहिक बीमा कराना और अधिवक्ताओं की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *