नागौद में थोक किराना कारोबारी विजय कुमार अग्रवाल की फर्म पर स्टेट जीएसटी विभाग ने दो दिन तक जांच की। जांच में जीएसटी चोरी सामने आने पर फर्म संचालक ने टैक्स, पेनाल्टी और आईटीसी समेत कुल 37 लाख 83 हजार रुपए जमा किए हैं। स्टेट जीएसटी की विशेष आयुक्त तन्वी हुड्डा के निर्देश पर सर्किल-2 की टीम ने शुक्रवार शाम जसो रोड स्थित फर्म की दुकान और गोदाम पर एक साथ कार्रवाई की। करीब 12 अधिकारियों की टीम ने दस्तावेजों की जांच और स्टॉक का सत्यापन किया। बिना दस्तावेज मिला भारी स्टॉक जांच के दौरान किराना सामान और मसालों का बड़ा स्टॉक मिला, लेकिन उसके जरूरी बिल और दस्तावेज नहीं पाए गए। स्टॉक की जांच के बाद कारोबारी से टैक्स और जुर्माने की राशि जमा कराई गई। इसमें 7 लाख 71 हजार रुपए की आईटीसी भी शामिल है। जांच अभी जारी, रकम बढ़ सकती है विभाग ने कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी आगे जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद कर चोरी की राशि और बढ़ सकती है। इस कार्रवाई में स्टेट जीएसटी सर्किल-2 की असिस्टेंट कमिश्नर गरिमा शुक्ला, एसटीओ अजीत सिंह, विनोद प्रताप सिंह, पूनम तिवारी, निरीक्षक रश्मि, सत्यनारायण सेन सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।


