बेकाबू होकर तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 3 दोस्तों की मौत:कांच तोड़कर 4 युवकों को बचाया गया, क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कालीपुर स्थित तालाब में स्कॉर्पियो वाहन डूब गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर 4 युवकों की जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार (17 जनवरी) रात सभी युवक क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीनों 4 साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए हुए थे। रात में सभी कालीपुर से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। वहां आस-पास मौजूद लोगों की नजर वाहन पर पड़ी। लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। पहले देखिए ये तस्वीरें- जवान भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद किसी तरह वाहन को बाहर निकाला गया। 3 युवकों की पानी में डूबने से जान चली गई। जबकि अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, हादसे के कारण का पता लगा रहे हैं। मृतकों में सभी जगदलपुर के रहने वाले पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालाब जगदलपुर के आउटर इलाके में है। हादसे के समय वहां कोई नहीं था। घायल 4 युवकों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें मामूली चोटें आई है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। ………………… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर…3 की मौत: झीरम घाटी में ब्रेक फेल होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर, बाजार जा रहे थे ग्रामीण छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई है। हादसे में 3 ग्रामीणों की मौत हो गई है। 4 गंभीर रूप से घायल है। जबकि ट्रक चालक मुखविंदर ट्रक की केबिन में फंस गया। पुलिस टीम रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *